तमिलनाडु : TVK विधायक वीएस बाबू का 75 वर्ष की आयु में निधन

feature-top

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के विधायक वी.एस. बाबू, जो इस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हराकर चर्चा में आए थे, का गुरुवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। बाबू 9 सितंबर से चेन्नई के MGM हेल्थकेयर में इलाज करा रहे थे और गुरुवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा। 

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि बाबू लंबे समय तक सांस संबंधी बीमारी से जूझते रहे और गहन चिकित्सा (इंटेंसिव केयर) में रहे। “व्यापक चिकित्सा प्रबंधन और हमारी मल्टीडिसिप्लिनरी क्लिनिकल टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।”


feature-top