शिकागो में राहुल गांधी : चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद बहिष्कार नहीं करेगा विपक्ष

feature-top

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद विपक्ष जानबूझकर चुनावों का बहिष्कार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ते हुए व्यवस्था की कथित खामियों को उजागर करना विपक्ष के लिए बेहद तकलीफदेह रहा है, लेकिन लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव में भाग लेना जरूरी है।

राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनावों पर भी सवाल उठाते हुए जीत के अंतर को 'समझ से परे' बताया। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप दोहराते हुए दावा किया कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कुछ मंत्री विपक्ष के साथ अंदरूनी जानकारियां साझा कर रहे हैं।


feature-top