पीएम बालेंद्र शाह की भारत यात्रा : 'समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत' लक्ष्य

feature-top

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह 22-23 नवंबर को भारत के दौरे पर आएंगे। उनकी यात्रा से पहले भारत ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सहयोग के लिए 10 सूत्रीय संयुक्त विजन दस्तावेज का प्रस्ताव दिया है। 'समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत' की अवधारणा पर आधारित इस रोडमैप में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सहयोग सहित 10 क्षेत्र शामिल हैं। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बातचीत में मौजूदा समझौतों को समयबद्ध लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।


feature-top