आधार कार्ड जन्मतिथि का पुख्ता सबूत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

feature-top

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अपने आप में किसी व्यक्ति की जन्मतिथि का निर्णायक प्रमाण नहीं है। जस्टिस मनोज कुमार ओहरी की पीठ ने कहा कि आधार का इस्तेमाल पहचान के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है, जन्मतिथि के पुख्ता सबूत के तौर पर नहीं। अदालत ने एक महिला कर्मचारी को जन्मतिथि के विवाद में एक साल पहले नौकरी से हटाने के मामले में लेबर कोर्ट का फैसला बरकरार रखा और बकाया वेतन देने का आदेश कायम रखा। कंपनी ने आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को आधार बनाया था, जबकि उसके पुराने ESIC रिकॉर्ड में जन्मवर्ष अलग था।


feature-top