कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, फैसले पर कायम

feature-top

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दोहराया है कि वह 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैसूरु में उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में चुनाव प्रचार के लिए व्यापक यात्रा करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव नहीं लड़ने के बावजूद वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पांचवीं पंक्ति में बैठने को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने सफाई दी कि देर से पहुंचने के कारण उन्हें खाली सीट पर बैठना पड़ा था।


feature-top