बाघ का पीछा करने वाले तमिलनाडु के मंत्री पर कर्नाटक में कार्रवाई के आदेश

feature-top

तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री आर. वन्नी अरासु के वायरल वीडियो पर कर्नाटक सरकार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वीडियो में मंत्री और उनका काफिला कथित तौर पर सफारी वाहन से उतरकर बाघ का पीछा करते और जंगली हाथियों के करीब जाते दिखाई दे रहे हैं। कर्नाटक के वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी मंत्री आर. रामलिंगा रेड्डी ने वन विभाग और पुलिस को मामले की जांच कर वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे सफारी वाहनों के पंजीकरण नंबर कर्नाटक के हैं। मामले में वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने भी नियमों के उल्लंघन पर आपत्ति जताई है।


feature-top