राजस्थान : खाटू श्याम मंदिर के पास लगी भीषण आग, चार सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

feature-top

खाटू श्याम जी मंदिर के नए निकास मार्ग पर स्थित एक भोजनालय में भीषण आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब वहां जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उत्सव चल रहा था। बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी और देखते ही देखते पूरे भोजनालय को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी दूर से ही देखी जा सकती थीं। भोजनालय के अंदर रखे दो दर्जन से अधिक गैस सिलेंडरों में से चार सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और व्यापारी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। मंदिर समिति और प्रशासन की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।


feature-top