चक्रवात 'अकवान' खतरा : ओडिशा में 47 ट्रेनें रद्द, 3 लाख से अधिक लोग आश्रय स्थलों में शिफ्ट

feature-top

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आने वाले चक्रवात 'अकवान' से निपटने की तैयारियों और बचाव उपायों की एक और व्यापक समीक्षा की। चक्रवात की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 'शून्य जनहानि' (जीरो कैजुअल्टी) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य प्रशासन, जिला प्रशासन और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से यह लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।


feature-top