बेमेतरा : आत्मानंद स्कूल में अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के सख्त आदेश

feature-top

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रों से अवैध रूप से राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर जिले के कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


feature-top