छ.ग : बीजापुर में 19.17 करोड़ का सड़क घोटाला, 13 अधिकारी निलंबित

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 24 सड़कों के निर्माण में 19.17 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता और अधूरी सड़कों के पूरे भुगतान का मामला सामने आया है, जिसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 13 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है l

जांच में पाया गया कि पोर्टल पर करीब 218 किलोमीटर कार्य दर्ज किया गया था जबकि धरातल पर लगभग 116 किलोमीटर ही काम हुआ; उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों पर कार्रवाई, संबंधित ठेकेदारों से राशि वसूली और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है l


feature-top