यूपी : दाऊद इब्राहिम से जुड़ा गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर

feature-top

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में, बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर में 50,000 रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर को मार गिराया। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी नसीम दुर्रानी के रूप में हुई है। वह दिल्ली में हत्या के दो मामलों में वांछित था और कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' से जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।


feature-top