महाराष्ट्र : 2010 मारपीट मामले में BJP विधायक महेश बाल्दी को 3 साल की जेल

feature-top

महाराष्ट्र के उरण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश बाल्दी को 2010 के मारपीट के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और उन्हें तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। हालाँकि, उनकी राज्य विधानसभा की सदस्यता तुरंत नहीं जाएगी, क्योंकि अदालत ने सजा पर रोक लगा दी है और उन्हें सत्र अदालत में अपील करने का समय दे दिया है।


feature-top