कावेरी जल विवाद : SC से राहत के बाद डीके शिवकुमार का बयान, कहा- 'पीने के लिए भी पानी नहीं'

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि अगर राज्य के पास पर्याप्त भंडार होता, तो वह तमिलनाडु को कावेरी का पानी जरूर देता, लेकिन अभी तो राज्य अपनी खुद की पीने के पानी की जरूरतें पूरी करने के लिए भी संघर्ष कर रहा है। तमिलनाडु सरकार की उन दो याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए - जिनमें कर्नाटक को 11 हजार मिलियन क्यूबिक (TMC) फीट कावेरी का पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी - उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता की जमीनी हकीकत सभी को पता है।

शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से कहा, "हां, अगर हमारे पास पानी होगा, तो हम निश्चित रूप से तमिलनाडु को पानी देंगे। हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं है। मुझे अपने राज्य की रक्षा करनी है। मैंने पहले ही अपने किसानों को पानी की उपलब्धता के बारे में आगाह कर दिया था।"


feature-top