न्यूजीलैंड टेस्ट से मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर कांग्रेस-BJP में छिड़ी बहस

feature-top

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर किए जाने का मामला एक राजनीतिक विवाद बन गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने सांसद के इस बयान को "शर्मनाक" बताते हुए पलटवार किया है। मसूद ने कहा कि पिछले शानदार प्रदर्शन के बावजूद, इस तेज गेंदबाज को उनके नाम की वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया: "कहा जा रहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। उनका नाम 'सिराज' है, और शायद इसीलिए उन्हें टीम में नहीं लिया गया। अगर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी आप उन्हें नहीं चुन रहे हैं, तो यह साफ तौर पर भेदभाव है।"


feature-top