राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी, BJP चार जिलों तक सिमटी

feature-top

राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है।मतगणना के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने 599 जिला परिषद और 3,701 पंचायत समिति सीटों पर जीत दर्ज की या बढ़त बनाई, जबकि बीजेपी क्रमशः 301 और 2,181 सीटों पर रही। कांग्रेस ने 37 में से 33 जिलों में पंचायत समिति सीटों पर बढ़त बनाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भी कांग्रेस ने 31 में से 21 जिला परिषद सीटें जीतीं। हालांकि, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को निर्धारित है।


feature-top