ट्रेन में मोबाइल स्पीकर का इस्तेमाल करना पड़ेगा महंगा, ₹1,000 जुर्माना और जेल का प्रावधान

feature-top

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों और रेलवे परिसरों में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत तेज आवाज में मोबाइल पर बात करने, स्पीकर मोड में कॉल करने या बिना ईयरफोन के तेज आवाज में गाने और वीडियो चलाने पर कार्रवाई हो सकती है। रेलवे अधिनियम की धारा 145 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ₹1,000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है। चेतावनी के बावजूद लगातार शोर मचाने पर छह महीने तक की साधारण कैद या ₹5,000 तक जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान बताया गया है। रेलवे ने यात्रियों से ईयरफोन इस्तेमाल करने, मोबाइल साइलेंट रखने और धीमी आवाज में बातचीत करने की अपील की है। शिकायत ऑनबोर्ड रेलवे स्टाफ या RailMadad के जरिए की जा सकती है।


feature-top