सांस्कृतिक जुड़ाव वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी: PM मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक जुड़ाव वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी है। मोदी ने कहा कि युद्ध और तनाव के मौजूदा दौर में सभ्यताओं के बीच संवाद दुनिया को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने भारत, मध्य एशिया और अन्य SCO देशों के साझा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण और अनुवाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग का सुझाव दिया। उन्होंने सदस्य देशों से संयुक्त शोध, संग्रहालय प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक पर्यटन और युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की अपील की। यह तीन दिवसीय मंच 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।


feature-top