गुजरात में निजी वाहनों पर जातिसूचक नाम और प्रतीक लगाने पर प्रतिबंध

feature-top

गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति और समुदाय की पहचान दर्शाने वाले शब्द, प्रतीक, स्टीकर और संकेत लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के बंदरगाह एवं परिवहन विभाग ने गुजरात मोटर वाहन (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए। नए नियमों के तहत कार, बाइक, बस, ट्रक सहित सभी निजी वाहनों पर जातिसूचक नाम और संदेश प्रदर्शित नहीं किए जा सकेंगे। यह प्रतिबंध केवल नंबर प्लेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वाहन के बंपर, बॉडी और विंडशील्ड पर लगाए जाने वाले स्टिकर व लिखावट पर भी लागू होगा। सरकार की विशेष अनुमति मिलने पर ही ऐसे प्रदर्शन की छूट होगी। यह संशोधन गुजरात मोटर वाहन नियम, 1989 में किया गया है।


feature-top