महाराष्ट्र CET : MBA-MMS के लिए बदला परीक्षा पैटर्न, कुल अंक घटाकर 150 किए गए

feature-top

पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) देने वाले छात्रों को 2027 में एक बदला हुआ परीक्षा पैटर्न देखने को मिलेगा। इसमें प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 150 कर दी गई है और कुल अंक भी 200 से घटाकर 150 कर दिए गए हैं। साथ ही, परीक्षा की अवधि भी 150 मिनट से घटाकर 120 मिनट कर दी गई है।

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए चार मैनेजमेंट प्रोग्रामों - मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MMS), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट (PGCM) - की मार्किंग स्कीम में बदलाव किया है।


feature-top