छ.ग हाईकोर्ट ने 13 शिक्षकों के लंबित ग्रेड पे और एरियर्स से जुड़ी याचिका का किया निराकरण

feature-top

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग के 13 सहायक प्राध्यापकों द्वारा दायर एकेडमिक ग्रेड पे और बकाया एरियर्स भुगतान से जुड़ी याचिका का निराकरण करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 'लोकमणि यादव बनाम छत्तीसगढ़ शासन' मामले के पूर्व फैसले का हवाला देते हुए संबंधित विभाग और समिति को निर्देश दिया है कि वे तय समय-सीमा में याचिकाकर्ताओं की पात्रता की जांच करें और पात्र पाए जाने पर उन्हें पात्रता की तिथि से एकेडमिक ग्रेड पे व बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।


feature-top