भारत की GDP पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर निशाना साधते हुए भारत की कम ब्याज दरों और 7 प्रतिशत जीडीपी विकास दर का उदाहरण दिए जाने के बाद देश में सियासी पारा चढ़ गया है। ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बादी और तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) को वापस करवाने के लिए हर संभव प्रयास करें।


feature-top