तमिलनाडु : पुलिस स्टेशन में गणपति पूजा कराने को लेकर विवाद, कार्यशैली पर उठे सवाल

feature-top

विलुप्पुरम जिले के एक पुलिस स्टेशन में, एक इंस्पेक्टर द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर 'होमम' (अग्नि अनुष्ठान) के रूप में गणपति पूजा किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है और राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। सत्यमंगलम पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश बाबू ने पुलिस स्टेशन के भीतर यह अनुष्ठान किया। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में उनके अधिकार क्षेत्र में कई अप्रत्याशित घटनाएं घटी थीं, जिसके बाद उन्होंने यह पूजा की। 


feature-top