मेघालय में जनसहमति के बिना नहीं बिछेगी रेलवे लाइन: CM संगमा

feature-top

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने स्पष्ट किया है कि राज्य में विशेषकर खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में रेलवे परियोजनाएं जनता की सहमति के बिना लागू नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं और इनर लाइन परमिट (ILP) की लंबित मांग का समाधान रेलवे कनेक्टिविटी के लिए जरूरी है।

संगमा ने कहा कि केवल सड़क परिवहन पर निर्भरता से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं। इसलिए मालगाड़ियों की शुरुआत से परिवहन लागत घटाने और सामान की सुरक्षित ढुलाई में मदद मिल सकती है। इस बीच, केंद्र सरकार ने अटकी रेलवे परियोजनाओं के लिए आवंटित अप्रयुक्त राशि लौटाने को कहा है। राज्य सरकार ने राशि लौटाने की स्थिति में ब्याज माफ करने की मांग की है, ताकि केवल मूल रकम वापस करनी पड़े।


feature-top