पश्चिम बंगाल BJP में गुटबाजी और मनमानी पर हाईकमान सख्त

feature-top

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर अपने विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और पदाधिकारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने कोलकाता में हुई बंद कमरे की बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी कि पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर पद और कद की परवाह किए बिना कार्रवाई होगी।

प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन की अनदेखी, गुटबाजी, पार्टी नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी और कुछ नेताओं पर वसूली व संदिग्ध संपत्ति वृद्धि जैसी शिकायतों पर नाराजगी जताई गई। पार्टी ने पांच जिला अध्यक्षों को पहले ही हटाया है। भाजपा का 1 से 25 दिसंबर तक प्रस्तावित 'सेवादूत' जनसंपर्क अभियान भी बैठक के एजेंडे में शामिल था।


feature-top