क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने थामा BJP का दामन, OBC मोर्चा में मिली जिम्मेदारी

feature-top

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई।

चहल ने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य से मुलाकात के बाद दिल्ली से पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन और अमरपाल मौर्य का आभार जताया। उनकी नियुक्ति भाजपा के OBC मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा है।


feature-top