पंजाब चुनाव से पहले धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम पर सियासी नजरें

feature-top

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 22 से 24 नवंबर तक पंजाब के पठानकोट में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। लामिनी स्टेडियम मैदान में श्री हनुमंत कथा तथा 24 नवंबर को दिव्य दरबार आयोजित होगा।

आयोजन को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिव्य दरबार में शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियों की जिम्मेदारी आप के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता स्वर्ण सिंह सलारिया संभाल रहे हैं। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस धार्मिक आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


feature-top