'एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी', दिल्ली में पाकिस्तान के मंत्री का ऐतिहासिक बयान

feature-top

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के पुराना किला में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच पर मुगल शासक हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का जिक्र किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में उन्होंने पुराना किला को साझा इतिहास और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

मलिक ने कहा कि इस किले की नींव हुमायूं ने रखी थी, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शेरशाह सूरी ने इसका विस्तार कराया। उन्होंने इसे 'एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी और एक किला' बताते हुए कहा कि इसकी ऐतिहासिक परतें अलग-अलग शासकों और संस्कृतियों की कहानी कहती हैं। तीन साल से अधिक समय बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। मलिक ने स्पष्ट किया कि उनकी यात्रा SCO के बहुपक्षीय मंच तक सीमित है, यह द्विपक्षीय वार्ता नहीं है।


feature-top