सोनम वांगचुक का आरोप, कोर्ट में चुनौती के बाद हटाई गई पुलिस तैनाती

feature-top

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख प्रशासन पर उन्हें प्रभावी रूप से हाउस अरेस्ट में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके लेह स्थित आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को अदालत में चुनौती देने के बाद हटा लिया गया।

लेह एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष चेरिंग दोरजे लकरुक के साथ पत्रकारों से बातचीत में वांगचुक ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां संवैधानिक मूल्यों का सम्मान होना चाहिए। उनके अनुसार, करीब दो दर्जन हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी।

वहीं, लेह पुलिस ने हाउस अरेस्ट के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस की तैनाती BNSS की धारा 163 के तहत अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी 60 दिवसीय निषेधाज्ञा लागू कराने के लिए की गई थी। यह विवाद लद्दाख में छठी अनुसूची का दर्जा, राज्य का दर्जा और अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सामने आया है।


feature-top