तेलंगाना : तीन साल पूरे होने से पहले रेवंत सरकार के सामने अपनों की चुनौती

feature-top

तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस में अंदरूनी विवाद तेज हो गया है। विधायकों ने विकास निधि के आवंटन में भेदभाव, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है।

मुनुगोडे के विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि कोडंगल, माधिरा और हुजूरनगर जैसे क्षेत्रों को विकास कार्यों के लिए 10 से 20 हजार करोड़ रुपये तक की राशि दी जा रही है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुनुगोडे को फंड नहीं मिला तो एक और 'कुरुक्षेत्र' होगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने 19 नवंबर को सिद्धिपेट की सभा में आलोचक नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेताओं को जैसे 'पागल कुत्तों ने काट लिया है'।

इस बयान के बाद राजगोपाल रेड्डी ने भी मुख्यमंत्री पर पलटवार किया। पार्टी में बढ़ते मतभेदों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने तेलंगाना के नए AICC प्रभारी संदीप को विवाद सुलझाने और अनुशासन कायम करने की जिम्मेदारी दी है। 27 नवंबर से विधायकों और सांसदों के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं।


feature-top