सियांग बांध पर टकराव बरकरार, अमित शाह के बातचीत प्रस्ताव को SIFF ने ठुकराया

feature-top

अरुणाचल प्रदेश में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना (SUMP) को लेकर विरोध जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बातचीत के प्रस्ताव के बावजूद SIFF ने वार्ता से इनकार कर दिया है। संगठन ने बातचीत से पहले क्षेत्र से CAPF हटाने, गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को रिहा करने और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि परियोजना से आदिवासी गांवों, खेतों और बागानों के डूबने का खतरा है। वहीं, अमित शाह ने प्रभावित परिवारों को बेहतर मुआवजे और पुनर्वास का आश्वासन दिया है।


feature-top