महाराष्ट्र के भाजपा सांसद रामराव सखाराम वड्कुते का निधन

feature-top

महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वड्कुते का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित AIIMS में अंतिम सांस ली। सीने में दर्द और तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वड्कुते मार्च 2026 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वे 2004 से 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया।


feature-top