येलहंका बंगले में नहीं जा सकेंगी YS शर्मिला, अदालत ने लगाई अंतरिम रोक

feature-top

बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष YS शर्मिला को येलहंका स्थित विवादित पारिवारिक बंगले में प्रवेश करने या हस्तक्षेप करने से रोक दिया है। जारी अंतरिम आदेश उनके भाई और YSR कांग्रेस प्रमुख YS जगन मोहन रेड्डी से जुड़े संपत्ति विवाद के बीच आया है। जगन से जुड़ी कंपनी सिलिकॉन बिल्डर्स ने संपत्ति पर कब्जे का दावा करते हुए याचिका दायर की थी। अदालत ने अगली सुनवाई 19 दिसंबर तक रोक लगाई है। शर्मिला की बेटी YS अंजिली रेड्डी की शादी 25 नवंबर को होनी है।


feature-top