उत्तराखंड चुनाव 2027: AAP सभी 70 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

feature-top

आम आदमी पार्टी ने 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने फिलहाल किसी भी दल के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि गठबंधन को लेकर किसी पार्टी के साथ सकारात्मक बातचीत नहीं हो पाई है। पार्टी अब 'हर घर नमस्कार' अभियान शुरू करेगी। रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।


feature-top