ओडिशा : नवीन पटनायक, वीके पांडियन और रवि कांत के विदेश दौरों पर उठे सवाल, जांच के आदेश

feature-top

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व IAS अधिकारी वीके पांडियन और IPS अधिकारी रवि कांत के 2022-23 और 2023-24 के विदेश दौरों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में इटली, UAE और जापान यात्राओं के दौरान हुए खर्च, लग्जरी ठहराव और विशेष विमानों के इस्तेमाल से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। RTI और सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। विपक्षी BJD ने जांच का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री माझी के विदेश दौरों की भी जांच कराने की मांग की है।


feature-top