तेलंगाना कांग्रेस में घमासान, बागी विधायकों पर CM रेवंत रेड्डी की विवादित टिप्पणी

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सिद्दीपेट की जनसभा में असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि लगता है उन्हें 'पागल कुत्तों ने काट लिया है।' उन्होंने ऐसे नेताओं को मानसिक अस्पताल ले जाने की बात भी कही।

उनकी टिप्पणी को विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी और जे. अनिरुद्ध रेड्डी की सरकार विरोधी बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। राज गोपाल रेड्डी ने विकास निधि के आवंटन में भेदभाव, जबकि अनिरुद्ध रेड्डी ने अधिकारियों पर 10-20 प्रतिशत कमीशन मांगने और करीब 40 करोड़ रुपये के भुगतान अटकाने का आरोप लगाया था।

मुख्यमंत्री के बयान पर राज गोपाल रेड्डी ने पलटवार करते हुए संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। इस विवाद के बाद तेलंगाना कांग्रेस में गुटबाजी और अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है।


feature-top