गुजरात : जूनागढ़ में भीषण हादसा, कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जले

feature-top

गुजरात के जूनागढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। केशोद-बालागाम मार्ग पर खामिधाना गांव के पास तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार सड़क किनारे पत्थर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णाबेन नाम की महिला टक्कर के दौरान कार से बाहर गिरने के कारण बच गई। उसे 108 एंबुलेंस से केशोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों में एक की पहचान डेनिस के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।


feature-top