केरल के चर्च में पादरी के इस्तीफे की मांग पर भिड़े दो गुट, पुलिस तैनात

feature-top

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित पेट्टा के सेंट ऐनी फोरेन चर्च में पादरी फादर थियोडोसियस डी'क्रूज के इस्तीफे की मांग को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। विरोध कर रहे लोगों ने पादरी के खिलाफ पोस्टर लगाए और उन्हें चर्च के आवास में बंद कर दिया। पादरी के समर्थकों के विरोध के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

विवाद के कारण पादरी प्रार्थना सभा (मास) में शामिल नहीं हुए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए चर्च परिसर में करीब 30 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

पुलिस के अनुसार, पादरी की नियुक्ति के कुछ महीनों बाद से ही उनका विरोध हो रहा था। 15 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में पादरी और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विवाद बढ़ गया। वहीं, पादरी के समर्थकों का आरोप है कि भ्रष्टाचार का विरोध करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।


feature-top