बिहार : तेजस्वी यादव को निमंत्रण नहीं मिलने पर भड़के RJD कार्यकर्ता, नीतीश सेतु पर फाड़े पोस्टर

feature-top

बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन समारोह में RJD नेता तेजस्वी यादव को आमंत्रित न किए जाने से नाराज RJD समर्थकों ने वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़ दिए और सत्ताधारी पार्टी के झंडों को लात मारी।

यह घटना राघोपुर में तब हुई, जब प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ मिलकर 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केबल-स्टेयड पुल का उद्घाटन किया था।


feature-top