TVK विधायक के मैसेज विवाद पर मद्रास HC ने पुलिस की चुप्पी पर उठाए सवाल

feature-top

मद्रास हाई कोर्ट की एक जज ने 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के विधायक अरुल विग्नेश के खिलाफ मिली शिकायत पर राज्य पुलिस की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। विधायक पर कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर को अनुचित संदेश भेजने का आरोप है।

जस्टिस विक्टोरिया गौरी ने मदुरै में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बारे में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा उठाया। इन आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि कलेक्टर के पति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।


feature-top