मुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत : ₹53,928 करोड़ के अंडरग्राउंड रोड नेटवर्क प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

feature-top

मुंबई को जल्द ही एक बड़ा अंडरग्राउंड सड़क नेटवर्क मिल सकता है, जो बांद्रा-वर्ली सी लिंक, बीकेसी, धारावी और एयरपोर्ट को आपस में जोड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुंबई के प्रस्तावित अंडरग्राउंड सड़क टनल नेटवर्क को, जिसे आम बोलचाल में 'पाताल लोक' कहा जा रहा है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना का मकसद अंडरग्राउंड सड़कों का एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है, जिससे शहर के सबसे व्यस्त रास्तों पर ट्रैफिक की भीड़ को कम किया जा सके।


feature-top