पंजाब में धार्मिक आयोजन के दौरान फायरिंग, 17 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

feature-top

पंजाब के तरनतारन में धार्मिक आयोजन के दौरान बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में 17 वर्षीय सुखराज सिंह की मौत हो गई, जबकि बॉबी (22), ऋषि (22) और हरदीप (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पहले शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


feature-top