संसद का मानसून सत्र अब तक औपचारिक रूप से समाप्त नहीं

feature-top

संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त 2026 को स्थगित होने के बाद अब तक औपचारिक रूप से समाप्त (प्रोरोग) नहीं हुआ है। इस बीच 100 दिन का अंतराल दर्ज हुआ है। सरकार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में संसद की बैठक बुलाकर पहले तीन दिनों में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण कानून से जुड़े प्रस्तावों को पेश करने की तैयारी में है।

वहीं, कांग्रेस समेत विपक्ष ने समर्थन के लिए चार शर्तें रखी हैं। इनमें लोकसभा की 543 सीटें बरकरार रखना, राज्यों की मौजूदा सीटों में बदलाव नहीं करना, 543 सीटों में से 182 महिलाओं के लिए आरक्षित करना और अगले 25 वर्षों तक मौजूदा सीट व्यवस्था बनाए रखना शामिल है। सरकार और विपक्ष के बीच सर्वदलीय बैठक को लेकर भी मतभेद हैं।


feature-top