हैदराबाद में 26/11 जैसे हमले की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

feature-top

हैदराबाद में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के नाम से आए धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। ईमेल में काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन और होटल टूरिस्ट प्लाजा को बम से उड़ाने तथा 26/11 मुंबई हमले जैसी वारदात दोहराने की धमकी दी गई है। संदेश में 300 लोगों को मारने की भी चेतावनी दी गई है।

धमकी को शुरुआती तौर पर फर्जी (होक्स) माना जा रहा है, लेकिन एहतियातन प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। साइबर क्राइम पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील की है।


feature-top