आतंकवाद पर भारत-पाक बातचीत के लिए सबूत जरूरी: पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

feature-top

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने नई दिल्ली में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद पर बातचीत आरोपों के बजाय ठोस सबूतों और तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने भारत आए मलिक ने दोनों देशों के बीच सबूत साझा करने के लिए मंच बनाने की भी पैरवी की।

भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए औपचारिक निमंत्रण मिलने पर पाकिस्तान तैयार है। हालांकि, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई से जुड़े सवालों का उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।


feature-top