महिला आरक्षण कानून जल्द लागू होगा: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन

feature-top

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चंडीगढ़ में घोषणा की कि महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) जल्द लागू किया जाएगा। रामलीला मैदान में नगर निगम चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में संसद से पारित इस कानून का क्रियान्वयन जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। सरकार दिसंबर 2026 में संसद में इससे संबंधित प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।


feature-top