लद्दाख में केंद्र और स्थानीय नेताओं के बीच 15 दिसंबर के बाद फिर शुरू होगी वार्ता

feature-top

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और क्षेत्रीय नेताओं के बीच बातचीत 15 दिसंबर 2026 के बाद फिर शुरू होगी। इस बार वार्ता में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) को बातचीत से अलग नहीं किया जाएगा।

कुंद्रा ने पंचायत चुनाव में 70.03% और नगर निकाय चुनाव में 52.4% मतदान का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की है। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर भी उन्होंने सफाई दी।


feature-top