महाराष्ट्र : BJP पार्षद के नाबालिग बेटे की SUV ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत

feature-top

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दंपति की जान चली गई, जब उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार एक नाबालिग चला रहा था। मृतकों की पहचान प्रह्लाद गायकवाड़ और सुनीता गायकवाड़ के रूप में हुई है।  इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सीधे दंपति की मोटरसाइकिल से टकरा जाती है। पीड़ित दंपति के बच्चों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस ने दक्ष मेंडके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


feature-top