गुणवत्ता विवाद : बिसलेरी ने नोटिस मिलने की खबरों को नकारा, सुरक्षा मानकों पर दिया भरोसा

feature-top

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बनाने वाली प्रमुख कंपनी बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उसके उत्पाद इस्तेमाल के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। कंपनी ने उन खबरों के जवाब में यह बात कही, जिनमें बताया गया था कि देश के खाद्य सुरक्षा नियामक ने पानी के एक "असुरक्षित" नमूने को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "पेयजल की सुरक्षा बिस्लेरी के लिए प्राथमिकता है। हम अपनी 10-चरणीय निर्माण प्रक्रिया में 90 से अधिक परीक्षणों के जरिए सख्त गुणवत्ता नियंत्रण बनाए रखते हैं। हम इस मामले को उचित नियामक प्रक्रिया के जरिए सुलझाने के लिए FSSAI के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। वर्षों से एक भरोसेमंद ब्रांड रही बिस्लेरी, इस्तेमाल के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।" 


feature-top