छ.ग : MLA अनुज शर्मा करेंगे 144 गांवों की जनता से सीधा संवाद, CM साय ने किया शुभारंभ

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की धरसींवा विधानसभा सीट से विधायक अनुज शर्मा ने जनता से सीधा जुड़ने के लिए 25 दिवसीय 'सेवा संवाद यात्रा' की शुरुआत की है, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत विधायक प्रतिदिन औसतन 5 से 6 पंचायतों का दौरा करते हुए क्षेत्र के सभी 144 गांवों में पहुंचेंगे और हर पंचायत में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। 


feature-top