छ.ग : चक्रवात 'अर्नब' से फसल नुकसान की करीब 60 हजार शिकायतें दर्ज, मुआवजे का इंतजार

feature-top

चक्रवात 'अर्नब' के असर से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में धान समेत कई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे लेकर कृषि विभाग के पास अब तक फसल क्षति की करीब 60 हजार (59,666) शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, प्रशासन और बीमा कंपनियों की ओर से जमीनी सर्वेक्षण की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है, जिसके चलते अब तक महज 88 मामलों का ही सर्वे पूरा हो पाया है। सर्वे में हो रही इस देरी के कारण प्रभावित किसानों का फसल बीमा क्लेम और राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि अटकी हुई है, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट और राहत के इंतजार में हैं।


feature-top